22.24 लाख प्रवासी श्रमिकों को ग्रामीण रोजगार गारंटी कार्ड देगी शुभेंदु अधिकारी की सरकार
कोलकाता
Job Card to Migrant Laborers West Bengal: पश्चिम बंगाल सरकार ने प्रवासी श्रमिकों के परिवारों को स्थानीय स्तर पर रोजगार देने के लिए एक बड़ा अभियान शुरू किया है. इस पहल के तहत, 22.24 लाख प्रवासी श्रमिकों के परिवारों को ग्रामीण रोजगार गारंटी कार्ड (जीआरजीसी) प्रदान किये जायेंगे.
Job Card to Migrant Laborers West Bengal: पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य से बाहर काम की तलाश में जाने वाले प्रवासी श्रमिकों के परिवारों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने के लिए बड़ा अभियान शुरू किया है. पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने राज्य के सभी जिलों के प्रशासन को चिह्नित प्रवासी श्रमिक परिवारों की पहचान और उन्हें ग्रामीण रोजगार गारंटी कार्ड (जीआरजीसी) उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है.
100 प्रतिशत जॉब कार्ड का लक्ष्य
सरकार का लक्ष्य चिह्नित 22,24,060 प्रवासी श्रमिकों के परिवारों को 100 प्रतिशत कार्ड कवरेज देना है, ताकि पात्र वयस्क सदस्यों को अपने गांव में ही मजदूरी आधारित रोजगार मिल सके और मजबूरी में दूसरे राज्यों में पलायन करने की जरूरत कम हो.
पात्र परिवारों को जल्द से जल्द कार्ड देने की तैयारी
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने जिलों को निर्देश दिया है कि प्रवासी श्रमिकों से जुड़े आंकड़ों का सत्यापन कर यह सुनिश्चित किया जाये कि जिन पात्र परिवारों के पास रोजगार कार्ड नहीं है, उन्हें जल्द से जल्द कार्ड जारी किया जाये. सरकार का जोर केवल कार्ड वितरण तक सीमित नहीं है.
ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में शुरू होगी जी रामजी योजना, इस बार मिलेगी 125 दिन की रोजगार गारंटी
गारंटीकृत मजदूरी आधारित काम मिलेगा
अभियान के तहत पात्र परिवारों के वयस्क सदस्य जब रोजगार की मांग करेंगे, तो उन्हें ग्रामीण क्षेत्रों में गारंटीकृत मजदूरी आधारित काम उपलब्ध कराने की व्यवस्था मजबूत करने का लक्ष्य रखा गया है. इस पहल का एक प्रमुख उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाकर बाहरी राज्यों की ओर होने वाले पलायन को कम करना है.
ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में वीबी जी राम जी योजना लागू, 15 दिनों में नहीं मिला काम तो मिलेगा बेरोजगारी भत्ता
22 जिलों में 22.24 लाख श्रमिकों की पहचान
बताया गया है कि राज्य के 22 जिलों में कुल 22,24,060 प्रवासी श्रमिकों की पहचान की गयी है. उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, मुर्शिदाबाद इस सूची में सबसे ऊपर है. मुर्शिदाबाद में 3,86,191 प्रवासी श्रमिकों की पहचान की गयी है.
सबसे ज्यादा प्रवासी श्रमिक मुर्शिदाबाद में
| जिला का नाम | प्रवासी श्रमिकों की संख्या |
| मुर्शिदाबाद | 3,86,191 |
| मालदा | 2,86,329 |
| पश्चिम मेदिनीपुर | 1,68,570 |
| नदिया | 1,61,908 |
| पूर्व मेदिनीपुर | 1,57,376 |
| दक्षिण 24 परगना | 1,50,987 |
| कूचबिहार | 1,44,916 |
| उत्तर 24 परगना | 1,27,936 |
| पूर्व बर्धमान | 1,12,452 |
| बीरभूम | 95,946 |
| कलिम्पोंग | 3,435 |
ये भी पढ़ें: कोलकाता मेट्रो: आज सेवा प्रभावित, यात्रियों को अलर्ट
ये भी पढ़ें: कोलकाता: बारिश और जलजमाव पर आज मौसम विभाग का अलर्ट
पब्लिक जी न्यूज़ Digital Top Story
लेखक के बारे में
By किशोर अनिल
सीनियर एडिटर
राजनीति और राज्य मामलों पर दो दशक का अनुभव।

कोलकाता मेट्रो: आज सेवा प्रभावित, यात्रियों को अलर्ट
29 Aug
कोलकाता: बारिश और जलजमाव पर आज मौसम विभाग का अलर्ट
29 Aug
पश्चिम बंगाल की ताजा खबर 10: आज की बड़ी अपडेट
27 Aug
पश्चिम बंगाल की ताजा खबर 9: आज की बड़ी अपडेट
27 Aug
नेपाल में तबाही : बंगाल के 36 लोग लापता, दर्शन के लिए जा रहे थे मानसरोवर
27 Aug
SIR ट्रिब्यूनल में 81 फीसदी याचिकाएं वोटर लिस्ट से नाम हटाने की, जानें सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा
27 Aug
नेपाल आपदा : बंगाल के मुख्यमंत्री ने जतायी चिंता, शुभेंदु अधिकारी ने शुरू की हेल्पलाइन
27 Augपब्लिक जी न्यूज़ ऐप :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए