Ranchi: अपनी माता जी के श्राद्धकर्म में व्यस्तता के बाबजूद पैतृक गांव नेमरा में जनहित के कार्यों का निष्पादन कर रहे हैं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

Author किशोर अनिल | Writer अनिल मिश्रा
Updated:
Ranchi : अपनी माता जी के श्राद्धकर्म में व्यस्तता के बाबजूद पैतृक गांव नेमरा में जनहित के कार्यों का निष्पादन कर रहे हैं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

Ranchi

अपनी माता जी के श्राद्धकर्म में व्यस्तता के बाबजूद पैतृक गांव नेमरा में जनहित के कार्यों का निष्पादन कर रहे हैं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन 

 

 

 

अनिल मिश्र/रांची 

 

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, दिशोम गुरू एवं पद्मभूषण स्मृति-शेष शिबू सोरेन की धर्मपत्नी तथा मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की पूजनीय माताजी स्व. रूपी सोरेन का श्राद्धकर्म उनके पैतृक गांव नेमरा में चल रहा है ।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन जहां पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुरूप श्राद्धकर्म एवं पारिवारिक अनुष्ठान पूर्ण कर रहे हैं वहीं व्यक्तिगत रूप से जनसरोकार से भी जुड़े हैं एवं सरकारी कार्यों का निष्पादन भी करने में भी जुटे हैं। मुख्यमंत्री आमलोगों की समस्याएं भी सुन रहे हैं। मुख्यमंत्री से मिलने व अपनी व्यक्तिगत एवं क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर नेमरा में आज अलग- अलग बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। आमलोगों ने मुख्यमंत्री से मिलकर उनके समक्ष अपनी समस्याएं रखी। साथ ही समस्याओं से संबंधित लिखित आवेदन भी दिए। मुख्यमंत्री ने उनकी बातों को गंभीरता पूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए। वहीं आज मंगलवार को गिरीडीह के केश्वरी गांव निवासी माधो पासवान अपनी दृष्टि दिव्यांग पुत्री कालो कुमारी के साथ पहुंचे थे। उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी भूमि को कब्जामुक्त कराने की मांग रखी। वहीं रांची जिले के सिल्ली हाकेदाग के विश्राम बेदिया ने बीमार पत्नी एतवारी देवी का समुचित इलाज कराने संबंधी बातों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। रामगढ़ जिले के ही हेठबरगा निवासी राज बेदिया रोजगार उपलब्ध कराने एवं शारीरीक दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने, ग्राम सॉंकी निवासी युवक ने अपने भाई अनू कुमार बेदिया की मृत्यु के बाद मुआवजा भुगतान का अनुरोध मुख्यमंत्री से किया। इसी तरह से राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से लोग नेमरा पहुंचकर मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी समस्याएं रखी, जिसका जांचोपरांत आवश्यक समाधान का निर्देश दिया गया।

ये भी पढ़ें: IIT RANCHI : इंस्टिट्यूट के प्रेशर और लापरवाही के वज़ह से छात्र आदित्य का जान गया है डायरेक्टर को इस्तीफा देना होगा --देवेन्द्र नाथ महतो,छात्र नेता

ये भी पढ़ें: झारखंड के रामगढ़ में सरकारी एवं निजी डॉक्टर एकजुट, बुधवार को डीसी को सौंपेंगे ज्ञापन

किशोर अनिल

लेखक के बारे में

By किशोर अनिल

सीनियर एडिटर

राजनीति और राज्य मामलों पर दो दशक का अनुभव।

Tags
झारखण्ड Ranchi
लेटेस्ट खबरें

IIT RANCHI : इंस्टिट्यूट के प्रेशर और लापरवाही के वज़ह से छात्र आदित्य का जान गया है डायरेक्टर को इस्तीफा देना होगा --देवेन्द्र नाथ महतो,छात्र नेता

14 Oct

झारखंड के रामगढ़ में सरकारी एवं निजी डॉक्टर एकजुट, बुधवार को डीसी को सौंपेंगे ज्ञापन

14 Oct

छिन्नमस्तिका भवानी मंदिर में नवरात्रि के अवसर पर विशेष पूजा- अर्चना, श्रद्धालुओं की भक्ति में उमड़ रहा है जनसैलाब

13 Oct

हेमंत सोरेन ने पांचवें दिन अपने पैतृक गांव में श्रद्धाक्रम की रस्म निभाई

13 Oct

Ranchi : पलामू के विश्रामपुर- डांडिला खुर्द में धूमधाम से निकली शारदीय नवरात्रि की कलश यात्रा

12 Oct

पंचतत्व में विलीन हुए रूपी सोरेन,नेमरा में अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब

9 Oct

झारखंड की राजधानी रांची के खेलगांव में पांचवें वर्ष में ग्रामीण एवं सुदूर क्षेत्रों के सरकारी स्कूलों के खिलाड़ी दिखा रहे खेल की हुंकार

7 Oct

पब्लिक जी न्यूज़ ऐप :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए