Raksha Bandhan 2026 Grah Gochar: रक्षाबंधन पर ग्रह-नक्षत्रों की चाल बदलेगी 7 राशि वालों की किस्मत, होगा बड़ा बदलाव
ज्योतिष
साल 2026 का रक्षाबंधन ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार बेहद खास होने वाला है. ग्रहों की विशेष स्थिति 7 राशियों के लिए धन और सुख-समृद्धि के नए द्वार खोलेगी. जानिए किन राशियों की किस्मत पलटेगी.
Raksha Bandhan 2026 Grah Gochar Rashifal: ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, ग्रह-नक्षत्रों के नजरिये से इस साल का रक्षाबंधन बेहद खास है. ज्योतिषाचार्य पं. धनंजय पांडेय ने बताया कि इस दिन सूर्य और बुध ग्रह सिंह राशि में मौजूद रहेंगे. सूर्य-बुध की युति से बुधादित्य योग बनेगा. वहीं, चंद्रमा और राहु सिंह राशि में स्थित रहेंगे.
चंद्रमा और राहु की युति से ग्रहण योग का निर्माण होगा. इसके अलावा रक्षाबंधन के दिन सूर्य और केतु भी सिंह राशि में विराजमान रहेंगे. इससे सूर्य-केतु का युति योग बनेगा. ऐसे में रक्षाबंधन पर ग्रह-नक्षत्रों की चाल से 7 राशि के लोगों की किस्मत बदलेगी.
वृषभ राशि
सुख के साधन बढ़ेंगे. व्यापार में आर्थिक विस्तार होगा. धन लाभ के नए रास्ते खुलेंगे. परिवार में धार्मिक कार्य का आयोजन होगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. परिवार में बड़े सदस्यों से अचानक लाभ होगा.
ये भी पढ़ें: 31 अगस्त से 4 राशि वाले रहें सावधान! सूर्य-चंद्र का व्यतिपात योग दे सकता है कष्ट
मिथुन राशि
शादीशुदा लोग जीवनसाथी के साथ खुशनुमा पल बिताएंगे. व्यापार में जबरदस्त आर्थिक लाभ का योग है. दैनिक आमदनी में खूब बढ़ोतरी होगी. मानसिक स्थिति अच्छी रहेगी. रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी.
कर्क राशि
धार्मिक कार्यों से लाभ का योग है. घर में अतिथि का आगमन होगा, जिससे आर्थिक लाभ होगा. पूरा दिन खुशहाल रहेगा. जीवनसाथी से भरपूर प्यार मिलेगा. बिजनेस में निवेश का लाभ मिलेगा.
सिंह राशि
धन की स्थिति अच्छी रहेगी. परिवार के बड़े सदस्यों से लाभ होगा. व्यापार में निवेश के कई योग बनेंगे, जो आने वाले समय में लाभकारी साबित होंगे. घर में किसी धार्मिक कार्य का आयोजन होगा.
कन्या राशि
धन और सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी. बिजनेस करने वालों के लिए रक्षाबंधन का दिन बेहद लाभकारी रहेगा. इस दिन कई स्रोतों से धन लाभ के योग बनेंगे. कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी, जिससे दिन खुशहाल रहेगा.
वृश्चिक राशि
रक्षाबंधन पर आमदनी और खर्च का संतुलन बना रहेगा. कार्यों में सफलता मिलने से जीवन में खुशहाली आएगी. बिजनेस में बड़ा प्रोजेक्ट पूरा होगा, जिससे आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी.
ये भी पढ़ें: Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर 3 शुभ योग संवरेंगे 6 राशि वालों के भाग्य, धन और सुख-समृद्धि में होगी खूब वृद्धि
धनु राशि
एक से अधिक साधनों से धन लाभ प्राप्त करेंगे. सुख के साधनों में इजाफा होगा. घर-परिवार में कोई महत्वपूर्ण काम सफल होगा. धार्मिक कार्यों से धन लाभ के योग हैं. परिवार में खुशहाली बनी रहेगी.
ये भी पढ़ें: आज का राशिफल वीडियो: ज्योतिषी की सलाह
ये भी पढ़ें: ज्योतिष आज: ग्रह गोचर का असर किन राशियों पर
पब्लिक जी न्यूज़ Digital Top Story
लेखक के बारे में
By अमित वर्मा
ब्यूरो चीफ
बिहार-झारखंड की ग्राउंड रिपोर्टिंग।

आज का राशिफल वीडियो: ज्योतिषी की सलाह
29 Aug
ज्योतिष आज: ग्रह गोचर का असर किन राशियों पर
29 Aug
ज्योतिष की ताजा खबर 10: आज की बड़ी अपडेट
27 Aug
ज्योतिष की ताजा खबर 9: आज की बड़ी अपडेट
27 Aug
ज्योतिष की ताजा खबर 8: आज की बड़ी अपडेट
27 Aug
ज्योतिष की ताजा खबर 7: आज की बड़ी अपडेट
27 Aug
ज्योतिष की ताजा खबर 6: आज की बड़ी अपडेट
27 Augपब्लिक जी न्यूज़ ऐप :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए