अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर किलकारी में विशेष संवाद कार्यक्रम, बालिकाओं को आत्मनिर्भर एवं आत्मविश्वासी बनने का संदेश

Author किशोर अनिल | Writer अनिल मिश्रा
Updated:
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर किलकारी में विशेष संवाद कार्यक्रम, बालिकाओं को आत्मनिर्भर एवं आत्मविश्वासी बनने का संदेश

Gaya

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर किलकारी में विशेष संवाद कार्यक्रम, बालिकाओं को आत्मनिर्भर एवं आत्मविश्वासी बनने का संदेश

 

 

 कल रविवार को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर किलकारी बिहार बाल भवन, गया जी में बालिकाओं के लिए विशेष संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में मगध विश्वविद्यालय में गृह विज्ञान (होम साइंस) की प्रभारी डॉ. दीपशिखा पांडेय ने बच्चों के साथ संवाद कर उन्हें भविष्य की चुनौतियों के प्रति जागरूक किया तथा आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी और मानसिक एवं शारीरिक रूप से सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में पटना से लेखा पदाधिकारी श्री विनय मिश्रा एवं प्रशस्ति पदाधिकारी श्री वेद प्रकाश प्रमंडल कार्यक्रम समन्वयक श्री राजीव रंजन श्रीवास्तव सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी श्री आकाश कुमार सहायक लेखा पदाधिकारी श्री उदित सिंह राठौड़ प्रमंडल साधन सेवी सोनम कुमारी सहित किलकारी के समस्त प्रशिक्षक कमी उपस्थित रहे।इस कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं को सामाजिक सोच एवं परंपराओं से आगे बढ़कर अपने निर्णय स्वयं लेने, अपनी बात मजबूती से रखने तथा जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहने का संदेश दिया गया। सोशल मीडिया के सुरक्षित एवं सकारात्मक उपयोग, कंप्यूटर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के ज्ञान तथा भविष्य के लक्ष्यों के निर्धारण पर भी विशेष चर्चा हुई। डॉ. दीपशिखा पांडेय ने बालिकाओं से यह सोचने का आह्वान किया कि वे दस वर्ष बाद स्वयं को किस मुकाम पर देखना चाहती हैं और उस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आज से ही किस प्रकार तैयारी कर सकती हैं।संवाद सत्र में पोषण एवं स्वास्थ्य के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। बालिकाओं को संतुलित आहार, आयरन, विटामिन एवं अन्य आवश्यक पोषक तत्वों के सेवन तथा शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी गई। इसके साथ ही रोचक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों की सहभागिता सुनिश्चित की गई। डॉ. दीपशिखा पांडेय ने बालिकाओं को मानसिक रूप से प्रसन्न रहने, खुलकर हँसने और छोटी-छोटी बातों को लेकर अनावश्यक तनाव नहीं लेने का संदेश दिया।इस कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास, निर्णय लेने की क्षमता, डिजिटल जागरूकता एवं स्वास्थ्य के प्रति जिम्मेदारी विकसित करना था। संवाद सत्र बच्चों के लिए ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक एवं मनोरंजक रहा।कार्यक्रम का समन्वय एवं संचालन किलकारी बिहार बाल भवन, गया जी के सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी आकाश कुमार द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में विशेष सहयोग किलकारी के पूर्ववर्ती छात्र अंकित कुमार का सराहनीय रहा।

ये भी पढ़ें: CUSB GAYA : भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का एरोसोल नेटवर्क कार्यक्रम सीयूएसबी में स्थापित, जलवायु परिवर्तन के कारकों का अध्ययन होगा सुगम

ये भी पढ़ें: CUSB GAYA : मानसिक स्वास्थ्य शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही महत्त्वपूर्ण-- कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह, सीयूएसबी

किशोर अनिल

लेखक के बारे में

By किशोर अनिल

सीनियर एडिटर

राजनीति और राज्य मामलों पर दो दशक का अनुभव।

Tags
बिहार Gaya
लेटेस्ट खबरें

CUSB GAYA : भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का एरोसोल नेटवर्क कार्यक्रम सीयूएसबी में स्थापित, जलवायु परिवर्तन के कारकों का अध्ययन होगा सुगम

17 Oct

CUSB GAYA : मानसिक स्वास्थ्य शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही महत्त्वपूर्ण-- कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह, सीयूएसबी

14 Oct

शुक्रवार के ख़ुत्बों का एकसमान रूप धार्मिक स्वतंत्रता और वैचारिक विविधता पर एक गंभीर हमला--मोहम्मद राशिद अहमद, संपादक संगम उर्दू

13 Oct

CUSB GAYA : गुरु एवं शिष्य का संबंध भारतीय परंपरा का अहम हिस्सा, माननीय राज्यपाल, बिहार प्रदेश,लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन

13 Oct

CUSB GAYA : सीयूएसबी में विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह के अंतर्गत भाषण एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

12 Oct

वोट बचाओ, देश बचाओ जनांदोलन तथा जनजागरण अभियान 10 से 20 अक्टूबर तक जारी रहेगा --कॉंग्रेस

11 Oct

GAYA : पितृपक्ष के अंतिम दिन एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पितृ अमावस्या पर अपने पितरों के मोक्ष प्रदान करने के लिए गया जी में किए तर्पण और पिंडदान

11 Oct

पब्लिक जी न्यूज़ ऐप :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए