गया के डुमरिया डिग्री कॉलेज में पहली बार शिक्षक दिवस पर भव्य और गरिमामय समारोह आयोजित

Updated:
गया के डुमरिया डिग्री कॉलेज में पहली बार शिक्षक दिवस  पर भव्य और गरिमामय समारोह आयोजित

gaya

शिक्षक दिवस

अनिल मिश्र/पटना

 

 बिहार प्रदेश सरकार द्वारा हाल के दिनों में पूरे प्रदेश भर में दो सौ ग्यारह डिग्री कॉलेज विभिन्न प्रखंडों के सुदूरवर्ती इलाकों में खोले गए हैं।इसी कड़ी में बिहार प्रदेश के सबसे चर्चित और उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में से एक गया जिले के डुमरिया में भी गया जिला मुख्यालय से लगभग एक सौ किलोमीटर की दूरी पर भी एक डिग्री कॉलेज खोले गए हैं।इसी सिलसिले में आज राजकीय डिग्री महाविद्यालय, डुमरिया में 5 सितंबर 2026 को भारत के महान दार्शनिक, शिक्षाविद्, विद्वान एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के पावन अवसर पर शिक्षक दिवस समारोह का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। यह महाविद्यालय के इतिहास में प्रथम शिक्षक दिवस समारोह था।इस कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. संजय कुमार द्वारा डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ हुआ। अपने संबोधन में प्राचार्य ने डॉ. राधाकृष्णन के शिक्षा एवं दर्शन के क्षेत्र में अप्रतिम योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान प्रदान करने वाला व्यक्ति नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, चरित्र, संस्कार, नैतिक मूल्यों एवं भविष्य का निर्माता होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षकों के प्रति सम्मान, अनुशासन तथा निरंतर अध्ययन के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया।तत्पश्चात महाविद्यालय के शिक्षकों ने डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया। डॉ. गीत, रिया रश्मि, पल्लवी जोशी, सुमन कुमारी, सुमित कुमार हलधर, अजय कुमार महतो, अनिकेत रंजन, राज कुमार चौधरी, बिश्व रंजन सहित अन्य वक्ताओं ने शिक्षक की महत्ता एवं सामाजिक दायित्व पर अपने विचार व्यक्त किए।इस बीच इन सभी वक्ताओं ने कहा कि शिक्षण मात्र एक व्यवसाय नहीं, बल्कि एक महान एवं उत्तरदायित्वपूर्ण सेवा है। शिक्षक विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता को विकसित करने के साथ उनमें मानवीय संवेदना, नैतिक चेतना एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का संचार करता है।कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों के बीच मिठाई वितरण के साथ हुआ। समारोह ने शिक्षा, शिक्षक- सम्मान एवं सामाजिक निर्माण के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता को सुदृढ़ किया। यह प्रथम शिक्षक दिवस समारोह महाविद्यालय के लिए सम्मान, कृतज्ञता और गौरव का एक अविस्मरणीय अवसर बन गया

ये भी पढ़ें: CUSB GAYA : भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का एरोसोल नेटवर्क कार्यक्रम सीयूएसबी में स्थापित, जलवायु परिवर्तन के कारकों का अध्ययन होगा सुगम

ये भी पढ़ें: CUSB GAYA : मानसिक स्वास्थ्य शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही महत्त्वपूर्ण-- कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह, सीयूएसबी

Tags
बिहार gaya
लेटेस्ट खबरें

CUSB GAYA : भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का एरोसोल नेटवर्क कार्यक्रम सीयूएसबी में स्थापित, जलवायु परिवर्तन के कारकों का अध्ययन होगा सुगम

17 Oct

CUSB GAYA : मानसिक स्वास्थ्य शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही महत्त्वपूर्ण-- कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह, सीयूएसबी

14 Oct

शुक्रवार के ख़ुत्बों का एकसमान रूप धार्मिक स्वतंत्रता और वैचारिक विविधता पर एक गंभीर हमला--मोहम्मद राशिद अहमद, संपादक संगम उर्दू

13 Oct

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर किलकारी में विशेष संवाद कार्यक्रम, बालिकाओं को आत्मनिर्भर एवं आत्मविश्वासी बनने का संदेश

13 Oct

CUSB GAYA : गुरु एवं शिष्य का संबंध भारतीय परंपरा का अहम हिस्सा, माननीय राज्यपाल, बिहार प्रदेश,लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन

13 Oct

CUSB GAYA : सीयूएसबी में विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह के अंतर्गत भाषण एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

12 Oct

वोट बचाओ, देश बचाओ जनांदोलन तथा जनजागरण अभियान 10 से 20 अक्टूबर तक जारी रहेगा --कॉंग्रेस

11 Oct

पब्लिक जी न्यूज़ ऐप :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए