पितरों की मोक्ष भूमि गया जी में पितृपक्ष महासंगम मेला 2026 का शुभारंभ,दस अक्टूबर तक देश व विदेश के सनातनधर्मी करेंगे अपने पूर्वजों को मोक्ष के लिए कर्मकांड

Author किशोर अनिल | Writer अनिल मिश्रा
Updated:
पितरों की मोक्ष भूमि गया जी में पितृपक्ष महासंगम मेला 2026 का शुभारंभ,दस अक्टूबर तक देश व विदेश के सनातनधर्मी करेंगे अपने पूर्वजों को मोक्ष के लिए कर्मकांड

Gaya

पितरों की मोक्ष भूमि गया जी में पितृपक्ष महासंगम मेला 2026 का शुभारंभ,दस अक्टूबर तक देश व विदेश के सनातनधर्मी करेंगे अपने पूर्वजों को मोक्ष के लिए कर्मकांड 

 

अनिल मिश्र/गया जी 

 मानव जीवन से शरीर त्याग कर इस लोक से परलोक गमन करने एवं जन्म -मृत्यु की परंपरा से मुक्त होकर मोक्ष की प्राप्ति सनातन धर्म में वर्णित है।इसी मोक्ष के लिए प्रसिद्ध मोक्ष भूमि गया जी में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष महासंगम 2026 का आज शुक्रवार को विधिवत आगाज हो गया। आज दोपहर बिहार प्रदेश के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने धार्मिक, अध्यात्मिक, पौराणिक एवं ऐतिहासिक नगरी गयाजी के गांधी मैदान स्थित टेंट सिटी में आयोजित समारोह में पितृपक्ष मेले का उद्घाटन किया। इस उद्घाटन समारोह की शुरुआत राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ और राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ के साथ हुई।वही कल शनिवार से गया जी में पिंडदान और तर्पण का विधिवत कार्यक्रम शुरू होगा।इस मौके पर पितृपक्ष मेले में देश-विदेश से आगामी पन्द्रह दिनों में लाखों लाख श्रद्धालु गया जी पहुंचेंगे।इस बीच इन सभी श्रद्धालुओं द्वारा विष्णुपद मंदिर सहित विभिन्न पिंडवेदी स्थलों और फल्गु नदी के तट पर पिंडदान, तर्पण और श्राद्ध कर्म किए जाएंगे। आज से गयाजी में पितृपक्ष मेले की शुरुआत हो चुकी है। फल्गु देवघाट पर लेजर लाइट शो का शुभारंभ किया गया है, जिससे गयाजी की धार्मिक महत्ता दिखेगी।श्रद्धालुओं के लिए मेला क्षेत्र में टेंट सिटी, ई-पिंडदान, सुरक्षा और चौबीस घंटे मेडिकल टीम की तैनाती की गई है। यात्रियों की सहायता के लिए गया जंक्शन पर विशेष शिविर लगाया गया है। मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुनपुन और अनुग्रह नारायण घाट पर सत्रह ट्रेनों के ठहराव की व्यवस्था की गई है। वहीं पिछले एक दो दिनों के हालिया बारिश के चलते मेला क्षेत्र और कुछ टेंट सिटी में पानी भरने से व्यवस्था थोड़ी प्रभावित हुई है, जिसे ठीक करने के लिए प्रशासन जुटा हुआ है। वहीं पितृपक्ष मेला महासंगम-2026 के लिए उद्घाटन के लिए आज शुक्रवार को सूबे के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गया आए। पटना से सड़क मार्ग से होते हुए मुख्यमंत्री का काफिला रिमझिम बारिश के बीच सबसे पहले विष्णुपद मंदिर पहुंचे। दोपहर 1:15 बजे मुख्यमंत्री विष्णुपद मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश किया। इसके बाद श्री विष्णुचरण की पूजा-अर्चना की। जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक व तुलसी अर्चना की। मां लक्ष्मी को भी नमन किया।इस बीच गयापाल प्रवीण पाठक ने पूरे विधान के साथ पूजा-अर्चना करायी। मुख्यमंत्री ने करीब दस मिनट तक भगवान विष्णु की आराधना कर मंगल कामना की। सीएम के साथ सूबे उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, कृषि सह जिला प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा, राजस्व व भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, एमएलसी जीवन कुमार आदि ने पूजा-अर्चना की। पूजा-अर्चना के बाद विष्णुपद मंदिर के सभा मंडप में श्री विष्णुपद प्रबंधकारिणी समिति की ओर से मुख्यमंत्री सहित अन्य मंत्रियों का स्वागत किया गया। सभा मंडप में विष्णुपद वैदिक पाठशाला के बच्चे विष्णु सहस्रनाम आदि वैदिक मंत्रोच्चार कर अभिनंदन किया। समिति के अध्यक्ष शंभू लाल विट्ठल ने माला पहनाने के बाद अंगवस्त्र व विष्णुचरण देकर सीएम का स्वागत किया। आपको बताते चलें कि इस वर्ष यह विश्व प्रसिद्ध मेला 25 सितंबर 2026 को आरंभ हुआ है और इसका समापन 10 अक्टूबर 2026 को होगा, जिसके अगले दिन यानी 11 अक्टूबर को पितृ विदाई से जुड़े कर्मकांड संपन्न होंगे। इस दौरान देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु फल्गु नदी के तट और विभिन्न वेदी स्थलों पर पिंडदान, तर्पण और श्राद्ध कर्म करेंगे।

ये भी पढ़ें: CUSB GAYA : भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का एरोसोल नेटवर्क कार्यक्रम सीयूएसबी में स्थापित, जलवायु परिवर्तन के कारकों का अध्ययन होगा सुगम

ये भी पढ़ें: CUSB GAYA : मानसिक स्वास्थ्य शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही महत्त्वपूर्ण-- कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह, सीयूएसबी

किशोर अनिल

लेखक के बारे में

By किशोर अनिल

सीनियर एडिटर

राजनीति और राज्य मामलों पर दो दशक का अनुभव।

Tags
बिहार Gaya
लेटेस्ट खबरें

CUSB GAYA : भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का एरोसोल नेटवर्क कार्यक्रम सीयूएसबी में स्थापित, जलवायु परिवर्तन के कारकों का अध्ययन होगा सुगम

17 Oct

CUSB GAYA : मानसिक स्वास्थ्य शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही महत्त्वपूर्ण-- कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह, सीयूएसबी

14 Oct

शुक्रवार के ख़ुत्बों का एकसमान रूप धार्मिक स्वतंत्रता और वैचारिक विविधता पर एक गंभीर हमला--मोहम्मद राशिद अहमद, संपादक संगम उर्दू

13 Oct

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर किलकारी में विशेष संवाद कार्यक्रम, बालिकाओं को आत्मनिर्भर एवं आत्मविश्वासी बनने का संदेश

13 Oct

CUSB GAYA : गुरु एवं शिष्य का संबंध भारतीय परंपरा का अहम हिस्सा, माननीय राज्यपाल, बिहार प्रदेश,लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन

13 Oct

CUSB GAYA : सीयूएसबी में विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह के अंतर्गत भाषण एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

12 Oct

वोट बचाओ, देश बचाओ जनांदोलन तथा जनजागरण अभियान 10 से 20 अक्टूबर तक जारी रहेगा --कॉंग्रेस

11 Oct

पब्लिक जी न्यूज़ ऐप :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए