CUSB GAYA: मानसिक स्वास्थ्य शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही महत्त्वपूर्ण-- कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह, सीयूएसबी
Gaya
मानसिक स्वास्थ्य शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही महत्त्वपूर्ण-- कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह, सीयूएसबी
अनिल किशोर/ पटना
दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के मनोवैज्ञानिक विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस सप्ताह भर चले कार्यक्रमों के पश्चात सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया | विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा घोषित इस वर्ष के थीम 'लीवड एक्सपेरिएन्सेस हर्ड: रियल वॉइसेज, रियल चेंजेस' पर विभाग द्वारा व्याख्यान, भाषण एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, नाटक आदि का आयोजन किया गया | समापन समारोह में कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में तनावपूर्ण परिस्थितियों से निपटने में लोगों की सहायता करने के लिए विभाग के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य भी शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही महत्त्वपूर्ण है। कुलपति महोदय ने सभी से दूसरों का सहयोग करने और सामूहिक कल्याण में योगदान देने का आह्वान किया। इस संबंध में दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) जन सम्पर्क पदाधिकारी (पीआरओ) मोहम्मद मुदस्सीर आलम ने बताया कि स्वागत भाषण में विभागाध्यक्ष प्रो. मंगलेश कुमार मंगलम ने मानसिक स्वास्थ्य और मनोवैज्ञानिक कल्याण के महत्व को रेखांकित किया। सहानुभूति और सक्रिय रूप से दूसरों की बात सुनने की आवश्यकता पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि कभी-कभी किसी व्यक्ति के लिए हम जो सबसे प्रभावशाली कार्य कर सकते हैं, वह है उसकी बात सुनना और समझना । कार्यक्रम की गतिविधियों का प्रतिवेदन डॉ. दास अंबिका भारती ने प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि मनोवैज्ञानिक विज्ञान विभाग ने विद्यार्थी परामर्श एवं कल्याण केन्द्र के सहयोग से विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह का आयोजन किया | सप्ताह का शुभारंभ डॉ. युमा नाराह, सहायक प्राध्यापक, उत्तर पूर्वी क्षेत्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (एनईआरआईएसटी) द्वारा एलजीबीटीक्यूआईएपी + पहचान, लिंग, यौनिकता और मानसिक स्वास्थ्य पर दिए गए ऑनलाइन व्याख्यान से हुआ, इसका समन्वय डॉ. अंकिता कुमारी ने किया। डॉ. दास अंबिका भारती और लेफ्टिनेंट (डॉ.) प्रज्ञा गुप्ता के संयुक्त समन्वय में पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता आयोजित की गई। बीएससी बीएड की अर्चना कुमारी और स्नातक-स्नातकोत्तर समाजशास्त्र की सुहानी चौहान को संयुक्त रूप से प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। स्नातक-स्नातकोत्तर मनोविज्ञान की नीतू कुमारी ने द्वितीय तथा इसी विभाग की स्नेहा शॉ ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में वाणिज्य विभाग के प्रो. ब्रजेश कुमार, राजनीति विज्ञान विभाग के प्रो. प्रवीण कुमार और पर्यावरण विज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. सोमगिरि शामिल थे। भाषण प्रतियोगिता का समन्वय प्रो. धर्मेंद्र कुमार सिंह और डॉ. सुदर्शन बेहरा ने किया। निर्णायक मंडल में अंग्रेजी एवं विदेशी भाषा विभाग की सह-प्राध्यापक डॉ. परिमला वेणु, मनोवैज्ञानिक विज्ञान विभाग की प्रो. चेतना जायसवाल तथा जनसंचार विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. अनुज कुमार सिंह शामिल थे। मनोविज्ञान विभाग की रजनी कुमारी ने प्रथम, बीए एलएलबी के रमानंद आनंद ने द्वितीय तथा जनसंचार विभाग के शुभम कुमार ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। कुलपति ने विजेताओं को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुति दी। तत्पश्चात मनोवैज्ञानिक विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों ने ‘परिवर्तन’ शीर्षक से एक लघु नाटिका प्रस्तुत की। इसमें अपनी समस्याओं को साझा करने, दूसरों से सहायता लेने और मौन रहकर कष्ट सहने के बजाय सहयोग प्राप्त करने के महत्व को दर्शाया गया। कार्यक्रम का समापन लेफ्टिनेंट (डॉ.) प्रज्ञा गुप्ता द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ |
पब्लिक जी न्यूज़ Digital Top Story
लेखक के बारे में
By किशोर अनिल
सीनियर एडिटर
राजनीति और राज्य मामलों पर दो दशक का अनुभव।

CUSB GAYA : भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का एरोसोल नेटवर्क कार्यक्रम सीयूएसबी में स्थापित, जलवायु परिवर्तन के कारकों का अध्ययन होगा सुगम
17 Oct
शुक्रवार के ख़ुत्बों का एकसमान रूप धार्मिक स्वतंत्रता और वैचारिक विविधता पर एक गंभीर हमला--मोहम्मद राशिद अहमद, संपादक संगम उर्दू
13 Oct
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर किलकारी में विशेष संवाद कार्यक्रम, बालिकाओं को आत्मनिर्भर एवं आत्मविश्वासी बनने का संदेश
13 Oct
CUSB GAYA : गुरु एवं शिष्य का संबंध भारतीय परंपरा का अहम हिस्सा, माननीय राज्यपाल, बिहार प्रदेश,लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन
13 Oct
CUSB GAYA : सीयूएसबी में विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह के अंतर्गत भाषण एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन
12 Oct
वोट बचाओ, देश बचाओ जनांदोलन तथा जनजागरण अभियान 10 से 20 अक्टूबर तक जारी रहेगा --कॉंग्रेस
11 Oct
GAYA : पितृपक्ष के अंतिम दिन एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पितृ अमावस्या पर अपने पितरों के मोक्ष प्रदान करने के लिए गया जी में किए तर्पण और पिंडदान
11 Octपब्लिक जी न्यूज़ ऐप :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए