CUSB GAYA: सीयूएसबी परिसर में नवसृजित केंद्रीय विद्यालय बोधगया का विद्या प्रवेश समारोह का आयोजन, कुलपति प्रो के. एन. सिंह ने किया शुभारंभ
Gaya
सीयूएसबी परिसर में नवसृजित केंद्रीय विद्यालय बोधगया का विद्या प्रवेश समारोह का आयोजन, कुलपति प्रो के. एन. सिंह ने किया शुभारंभ
अनिल मिश्र/ पटना
बिहार प्रदेश के धार्मिक, अध्यात्मिक, पौराणिक एवं ऐतिहासिक नगरी गयाजी शहर से पन्द्रह किलोमीटर की दूरी पर स्थित पंचानपुर बाजार के पास स्थित दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) परिसर में नवसृजित केंद्रीय विद्यालय बोधगया का विद्या प्रवेश समारोह का आयोजन आज शनिवार को किया गया | मुख्य अतिथि के रूप में सीयूएसबी के कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह ने इस कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए पठन -पाठन का औपचारिक शुभारंभ किया। इस संबंध में दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के जन सम्पर्क पदाधिकारी (पीआरओ) मोहम्मद मुदस्सीर आलम ने बताया कि कार्यक्रम में सीयूएसबी के कुलसचिव नरेंद्र कुमार राणा, वित्त अधिकारी रश्मि त्रिपाठी, सीईओ डॉ. शांति गोपाल पाइन, केंद्रीय विद्यालय गया टू के प्राचार्य राजेश श्रीवास्तव के साथ सीयूएसबी के प्राध्यापकों, अधिकारियों के साथ, स्कूल में नामांकन पाने वाले बच्चे एवं उनके अभिभावक मौजूद रहें। अपने संबोधन में कुलपति प्रो. सिंह ने सीयूएसबी परिसर में केंद्रीय विद्यालय खोले जाने के लिए विवि की ओर से किये गए प्रयासों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय विद्यालय खुलने से उनका एक बड़ा सपना पूरा हुआ है। कुलपति महोदय ने कहा कि सीयूएसबी परिसर में केंद्रीय विद्यालय की बड़ी आवश्यकता थी | सीयूएसबी परिसर में रह रहे शिक्षकों एवं कर्मयोगियों के बच्चों की पढ़ाई एक समस्या थी, लेकिन अब इस समस्या का समाधान हो गया | इस केंद्रीय विद्यालय में सीयूएसबी के कर्मियों के बच्चों के साथ - साथ इस छेत्र के आसपास के गांवो में रहने वाले बच्चे भी स्कूली शिक्षा हासिल कर पाएंगे | प्राचार्य राजेश श्रीवास्तव ने परिसर में केंद्रीय विद्यालय के स्थान देने एवं भवन मुहैया करवाने के लिए कुलपति प्रो के. एन. सिंह के साथ विश्वविद्यालय के उच्च पदाधिकारियों एवं समस्त विश्वविद्यालय परिवार के प्रति आभार प्रकट किया | इस अवसर पर केंद्रीय विद्यालय वन की छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया | ज्ञात हो केंद्रीय विद्यालय बोधगया में बालवाटिका एक से तीन और कक्षा एक से पांच तक एक-एक सेक्शन की पढ़ाई शुरू हो रही है। विद्यालय में नामांकन को लेकर विश्वविद्यालय के आसपास के गांव और ज़िले के दूसरे इलाकों के अभिभावकों में काफी उत्सुकता देखने को मिली | 320 सीटों में नामांकन के लिए करीब 2500 आवेदन प्राप्त हुए थे |
ये भी पढ़ें: CUSB GAYA : मानसिक स्वास्थ्य शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही महत्त्वपूर्ण-- कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह, सीयूएसबी
पब्लिक जी न्यूज़ Digital Top Story
लेखक के बारे में
By किशोर अनिल
सीनियर एडिटर
राजनीति और राज्य मामलों पर दो दशक का अनुभव।

CUSB GAYA : भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का एरोसोल नेटवर्क कार्यक्रम सीयूएसबी में स्थापित, जलवायु परिवर्तन के कारकों का अध्ययन होगा सुगम
17 Oct
CUSB GAYA : मानसिक स्वास्थ्य शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही महत्त्वपूर्ण-- कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह, सीयूएसबी
14 Oct
शुक्रवार के ख़ुत्बों का एकसमान रूप धार्मिक स्वतंत्रता और वैचारिक विविधता पर एक गंभीर हमला--मोहम्मद राशिद अहमद, संपादक संगम उर्दू
13 Oct
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर किलकारी में विशेष संवाद कार्यक्रम, बालिकाओं को आत्मनिर्भर एवं आत्मविश्वासी बनने का संदेश
13 Oct
CUSB GAYA : गुरु एवं शिष्य का संबंध भारतीय परंपरा का अहम हिस्सा, माननीय राज्यपाल, बिहार प्रदेश,लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन
13 Oct
CUSB GAYA : सीयूएसबी में विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह के अंतर्गत भाषण एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन
12 Oct
वोट बचाओ, देश बचाओ जनांदोलन तथा जनजागरण अभियान 10 से 20 अक्टूबर तक जारी रहेगा --कॉंग्रेस
11 Octपब्लिक जी न्यूज़ ऐप :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए