VIDEO: ‘इसमें नई खबर क्या है’ नेपाल में बाढ़ से बिहार में जलप्रलय की आहट के बीच ये क्या बोल गए प्रशांत किशोर, वीडियो में सुनिए
पटना
Nepal Flash Flood : नेपाल में आई विनाशकारी फ्लैश फ्लड के बाद बिहार की गंडक नदी पर बाढ़ का खतरा बढ़ गया है. इस बीच, जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने इस मुद्दे पर एक चौंकाने वाला बयान दिया है.
Nepal Flash Flood : नेपाल में अचानक आई फ्लैश फ्लड के बाद बिहार में गंडक नदी को लेकर चिंता बढ़ गई है. नेपाल से आने वाले पानी के कारण गंडक नदी के जलस्तर में वृद्धि की आशंका को देखते हुए बिहार सरकार और आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट मोड में हैं. नेपाल से सटे जिलों में प्रशासन को विशेष सतर्कता बरतने और रात में भी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं.
मुख्य सचिव कर रहे लगातार निगरानी
बाढ़ की संभावित स्थिति को देखते हुए मुख्य सचिव लगातार आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं. नेपाल सीमा से सटे बिहार के जिलों में अधिकारियों को नाइट पेट्रोलिंग करने और स्थानीय स्तर पर लोगों को सतर्क रखने के निर्देश दिए गए हैं. प्रशासन की नजर नदियों के जलस्तर और नेपाल से आने वाले पानी के प्रवाह पर बनी हुई है.
प्रशांत किशोर ने कहा- इसमें नई खबर क्या है?
इसी बीच जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर के विधायक प्रशांत किशोर का बाढ़ के मुद्दे पर बयान सामने आया है. मीडिया कर्मियों ने जब उनसे नेपाल में बाढ़ से हुई मौतों और बिहार में मंडरा रहे संकट को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि इसमें नई खबर क्या है?
हर साल आता है बाढ़
प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में हर साल बाढ़ का संकट आता है. उनके मुताबिक, सरकार बाढ़ के नाम पर लिपापोती करती है और अगले साल फिर बाढ़ की स्थिति सामने आ जाती है. उन्होंने बिहार में बाढ़ की समस्या के स्थायी समाधान को लेकर सरकार पर सवाल उठाया. वीडियो में सुनिए बांकीपुर विधायक क्या कह रहे हैं?
ये भी पढ़ें: CUSB GAYA : मानसिक स्वास्थ्य शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही महत्त्वपूर्ण-- कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह, सीयूएसबी
पब्लिक जी न्यूज़ Digital Top Story
लेखक के बारे में
By अमित वर्मा
ब्यूरो चीफ
बिहार-झारखंड की ग्राउंड रिपोर्टिंग।
▶गया-लखीसराय: अशोक धाम मामले पर आज क्या बोले नेता
29 Aug
▶VIDEO: बिहार की बड़ी खबर 9
27 Aug
▶VIDEO: बिहार की बड़ी खबर 8
27 Aug
▶VIDEO: बिहार की बड़ी खबर 7
27 Aug
▶VIDEO : पटना में BPSC-BSSC के खिलाफ आंदोलन में अब क्या? 48 घंटे के अल्टीमेटम के बाद क्या होगा?
27 Aug
▶पटना सिटी अपडेट: आज का वीडियो, सड़क और बाजार
29 Aug
▶ओरिजिनल वीडियो रिपोर्ट: आम लोगों की आवाज
29 Aug
▶आज का राशिफल वीडियो: ज्योतिषी की सलाह
29 Augपब्लिक जी न्यूज़ ऐप :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए