CUSB GAYA: सीयूएसबी में विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह के अंतर्गत भाषण एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन
Gaya
सीयूएसबी में विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह के अंतर्गत भाषण एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन
अनिल किशोर/ पटना
दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के मनोवैज्ञानिक विज्ञान विभाग द्वारा कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह के मार्गदर्शन में विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह का आयोजन किया गया है | इसी क्रम में मनोवैज्ञानिक विज्ञान विभाग द्वारा छात्रों की परामर्श एवं कल्याण केंद्र के सहयोग से कई कार्यक्रम आयोजित किए गए | विभागाध्यक्ष प्रो. मंगलेश कुमार मंगलम ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 10 अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा इस वर्ष की थीम “जीवित अनुभव सुने गए: वास्तविक आवाजें, वास्तविक परिवर्तन” घोषित किया गया है। इसी थीम के अनुरूप विभाग ने विशेष ऑनलाइन व्याख्यान का आयोजन किया जिसका समन्वय डॉ. अंकिता कुमारी ने किया। मुख्य वक्ता के रूप में अरुणाचल प्रदेश स्थित उत्तर पूर्वी क्षेत्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (एनईआरआईएसटी) के मनोविज्ञान विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. युमा नाराह ने एलजीबीटीक्यूआईएपी + पहचान, लिंग, यौनिकता और मानसिक स्वास्थ्य पर विस्तार से चर्चा की। व्याख्यान में जीवित अनुभवों, पहचान की चुनौतियों, सामाजिक कलंक, परिवार एवं समाज से जुड़ी कठिनाइयों तथा जागरूकता व स्वीकृति की आवश्यकता पर विशेष बल दिया गया। सत्र के अंत में सहयोग, समावेशन और मानसिक कल्याण पर जोर देते हुए डॉ. सुदर्शन बेहेरा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह के अंतर्गत पोस्टर-मेकिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसका संयुक्त समन्वय डॉ. दास अंबिका भारती और लेफ्टिनेंट (डॉ.) प्रज्ञा गुप्ता ने किया। प्रतियोगिता के पश्चात् डॉ. प्रज्ञा गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
ये भी पढ़ें: CUSB GAYA : मानसिक स्वास्थ्य शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही महत्त्वपूर्ण-- कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह, सीयूएसबी
पब्लिक जी न्यूज़ Digital Top Story
लेखक के बारे में
By किशोर अनिल
सीनियर एडिटर
राजनीति और राज्य मामलों पर दो दशक का अनुभव।

CUSB GAYA : भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का एरोसोल नेटवर्क कार्यक्रम सीयूएसबी में स्थापित, जलवायु परिवर्तन के कारकों का अध्ययन होगा सुगम
17 Oct
CUSB GAYA : मानसिक स्वास्थ्य शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही महत्त्वपूर्ण-- कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह, सीयूएसबी
14 Oct
शुक्रवार के ख़ुत्बों का एकसमान रूप धार्मिक स्वतंत्रता और वैचारिक विविधता पर एक गंभीर हमला--मोहम्मद राशिद अहमद, संपादक संगम उर्दू
13 Oct
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर किलकारी में विशेष संवाद कार्यक्रम, बालिकाओं को आत्मनिर्भर एवं आत्मविश्वासी बनने का संदेश
13 Oct
CUSB GAYA : गुरु एवं शिष्य का संबंध भारतीय परंपरा का अहम हिस्सा, माननीय राज्यपाल, बिहार प्रदेश,लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन
13 Oct
वोट बचाओ, देश बचाओ जनांदोलन तथा जनजागरण अभियान 10 से 20 अक्टूबर तक जारी रहेगा --कॉंग्रेस
11 Oct
GAYA : पितृपक्ष के अंतिम दिन एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पितृ अमावस्या पर अपने पितरों के मोक्ष प्रदान करने के लिए गया जी में किए तर्पण और पिंडदान
11 Octपब्लिक जी न्यूज़ ऐप :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए