Purnia News: परीक्षा केंद्र में रील बनाने वाली छात्रा निष्कासित, 2 शैक्षणिक सत्रों तक परीक्षा देने पर रोक
Purnia
Purnia News: पूर्णिया के बनमनखी में परीक्षा केंद्र के अंदर रील बनाने वाली छात्रा पर कॉलेज प्रशासन ने कार्रवाई की। वायरल वीडियो की जांच के बाद छात्रा को दो शैक्षणिक सत्रों के लिए निष्कासित किया गया।
अनिल मिश्र/पटना। बिहार के पूर्णिया जिले के बनमनखी स्थित गोरेलाल मेहता कॉलेज में परीक्षा के दौरान रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में कॉलेज प्रशासन ने कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। स्नातक चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान परीक्षा कक्ष का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाली छात्रा को दो शैक्षणिक सत्रों के लिए परीक्षा केंद्र से निष्कासित कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्नातक चतुर्थ सेमेस्टर की चल रही परीक्षा के दौरान गोरेलाल मेहता कॉलेज बनमनखी परीक्षा केंद्र पर एक छात्रा ने परीक्षा हॉल के अंदर रील बनाई थी। बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामला सामने आने के बाद कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रमोद भारतीय ने वायरल वीडियो की सत्यता की जांच कराई।
जांच के दौरान वीडियो सही पाए जाने के बाद परीक्षा हॉल के अंदर रील बनाने के आरोप में छात्रा के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई। कॉलेज प्रशासन ने छात्रा को अगले दो शैक्षणिक सत्रों के लिए परीक्षा केंद्र से निष्कासित करने का आदेश जारी किया।
कॉलेज प्राचार्य डॉ. प्रमोद भारतीय की ओर से जारी निष्कासन आदेश के मुताबिक, एसडी कॉलेज, बड़हरा कोठी की यूजी सेमेस्टर फोर, सत्र 2024-28 की होम साइंस की छात्रा अंजू कुमार ने 9 सितंबर को दूसरी पाली के दौरान कॉलेज के कमरा नंबर 11 स्थित परीक्षा हॉल में रील बनाई थी। इसके बाद उक्त वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल किया गया।
आदेश में कहा गया है कि वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इसे बड़ी संख्या में लोगों ने देखा, जिससे परीक्षा केंद्र की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा। मामले की पुष्टि होने के बाद कॉलेज प्रशासन ने छात्रा को दो शैक्षणिक सत्रों के लिए परीक्षा केंद्र से निष्कासित करने का निर्णय लिया।
वहीं, परीक्षा हॉल में रील बनाए जाने का मामला सामने आने के बाद पूर्णिया विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने भी सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन लेकर प्रवेश नहीं करने की चेतावनी दी है।
परीक्षा विभाग ने सभी केंद्राधीक्षकों को निर्देश दिया है कि परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन लेकर प्रवेश पर प्रतिबंध से जुड़े नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए। परीक्षा के दौरान अनुशासन बनाए रखने और कदाचार की घटनाओं को रोकने के लिए केंद्रों पर नियमों के अनुपालन को लेकर भी विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है।
इस कार्रवाई के बाद परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन के इस्तेमाल और परीक्षा के दौरान सोशल मीडिया के लिए वीडियो या रील बनाने को लेकर परीक्षार्थियों को स्पष्ट संदेश दिया गया है कि नियमों का उल्लंघन करने पर उनके खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।
ये भी पढ़ें: CUSB GAYA : मानसिक स्वास्थ्य शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही महत्त्वपूर्ण-- कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह, सीयूएसबी
पब्लिक जी न्यूज़ Digital Top Story
लेखक के बारे में
By किशोर अनिल
सीनियर एडिटर
राजनीति और राज्य मामलों पर दो दशक का अनुभव।

CUSB GAYA : भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का एरोसोल नेटवर्क कार्यक्रम सीयूएसबी में स्थापित, जलवायु परिवर्तन के कारकों का अध्ययन होगा सुगम
17 Oct
CUSB GAYA : मानसिक स्वास्थ्य शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही महत्त्वपूर्ण-- कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह, सीयूएसबी
14 Oct
शुक्रवार के ख़ुत्बों का एकसमान रूप धार्मिक स्वतंत्रता और वैचारिक विविधता पर एक गंभीर हमला--मोहम्मद राशिद अहमद, संपादक संगम उर्दू
13 Oct
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर किलकारी में विशेष संवाद कार्यक्रम, बालिकाओं को आत्मनिर्भर एवं आत्मविश्वासी बनने का संदेश
13 Oct
CUSB GAYA : गुरु एवं शिष्य का संबंध भारतीय परंपरा का अहम हिस्सा, माननीय राज्यपाल, बिहार प्रदेश,लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन
13 Oct
CUSB GAYA : सीयूएसबी में विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह के अंतर्गत भाषण एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन
12 Oct
वोट बचाओ, देश बचाओ जनांदोलन तथा जनजागरण अभियान 10 से 20 अक्टूबर तक जारी रहेगा --कॉंग्रेस
11 Octपब्लिक जी न्यूज़ ऐप :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए