झारखंड के रामगढ़ में स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर में 16 से 25 सितंबर तक चलेंगे कार्यक्रम
Ranchi
झारखंड के रामगढ़ में स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर में 16 से 25 सितंबर तक चलेंगे कार्यक्रम
अनिल मिश्र/ रांची
झारखंड प्रदेश के रामगढ़ में स्थित श्री दिगम्बर जैन समाज के द्वारा जैन धर्म के पावन महापर्व पर्युषण पर्व का आयोजन 16 से 25 सितंबर 2026 तक रामगढ़ जिनालय एवं रांची रोड जिनालय में श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया जाएगा।समाज के अध्यक्ष राजेंद्र चूड़ीवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष पर्युषण पर्व का विशेष महत्व हैlक्योंकि रामगढ़ जिनालय में आचार्य श्री वसुनन्दी जी के परम प्रभावक शिष्य मुनिश्री 108 पुण्यानन्द जी एवं मुनिश्री 108 शुभानन्द जी ससंघ का पावन सानिध्य प्राप्त हो रहा है। मुनिसंघ की उपस्थिति में आयोजित होने वाले इस दस दिवसीय धार्मिक पर्व को लेकर समाज में विशेष उत्साह है।इस बीच उन्होंने बताया कि पर्युषण पर्व के दौरान विभिन्न धार्मिक एवं भक्तिमय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों को भक्तिमय बनाने के लिए सागर (मध्यप्रदेश) से पंडित संदीप शास्त्री तथा भिंड (मध्यप्रदेश) से पार्श्व गायक अनुराग जैन एवं उनके साथी विशेष रूप से आमंत्रित किए गए हैं।
पब्लिक जी न्यूज़ Digital Top Story
लेखक के बारे में
By किशोर अनिल
सीनियर एडिटर
राजनीति और राज्य मामलों पर दो दशक का अनुभव।

IIT RANCHI : इंस्टिट्यूट के प्रेशर और लापरवाही के वज़ह से छात्र आदित्य का जान गया है डायरेक्टर को इस्तीफा देना होगा --देवेन्द्र नाथ महतो,छात्र नेता
14 Oct
Ranchi : अपनी माता जी के श्राद्धकर्म में व्यस्तता के बाबजूद पैतृक गांव नेमरा में जनहित के कार्यों का निष्पादन कर रहे हैं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन
14 Oct
झारखंड के रामगढ़ में सरकारी एवं निजी डॉक्टर एकजुट, बुधवार को डीसी को सौंपेंगे ज्ञापन
14 Oct
छिन्नमस्तिका भवानी मंदिर में नवरात्रि के अवसर पर विशेष पूजा- अर्चना, श्रद्धालुओं की भक्ति में उमड़ रहा है जनसैलाब
13 Oct
हेमंत सोरेन ने पांचवें दिन अपने पैतृक गांव में श्रद्धाक्रम की रस्म निभाई
13 Oct
Ranchi : पलामू के विश्रामपुर- डांडिला खुर्द में धूमधाम से निकली शारदीय नवरात्रि की कलश यात्रा
12 Oct
पंचतत्व में विलीन हुए रूपी सोरेन,नेमरा में अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब
9 Octपब्लिक जी न्यूज़ ऐप :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए