Ranchi: पलामू के विश्रामपुर- डांडिला खुर्द में धूमधाम से निकली शारदीय नवरात्रि की कलश यात्रा

Author किशोर अनिल | Writer अनिल मिश्रा
Updated:
Ranchi : पलामू के विश्रामपुर- डांडिला खुर्द में धूमधाम से निकली शारदीय नवरात्रि की कलश यात्रा

Ranchi

पलामू के विश्रामपुर- डांडिला खुर्द में धूमधाम से निकली शारदीय नवरात्रि की कलश यात्रा

 

 अनिल किशोर/रांची 

झारखंड प्रदेश के पलामू जिला अंतर्गत विश्रामपुर नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत डांडिला खुर्द में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर नवयुवक संघ के बैनर तले भव्य कलश यात्रा निकाली गई। धार्मिक उत्साह और भक्तिमय वातावरण के बीच निकली इस यात्रा में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कलश यात्रा के दौरान मां दुर्गा के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।कलश यात्रा में विश्रामपुर नगर परिषद की अध्यक्ष गीता देवी मुख्य रूप उपस्थित रहे। इस धार्मिक आयोजन में मुख्य यजमान सुशील शुक्ला सपत्नीक शामिल हुए। आयोजन को सफल बनाने में पूजा समिति के सदस्यों एवं स्थानीय श्रद्धालुओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।नवरात्रि के इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की आराधना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। आयोजन से डांडिला खुर्द में धार्मिक माहौल बना रहा।

मौके पर पूजा कमेटी के अध्यक्ष दिनेश शुक्ला के साथ आलोक शुक्ला, डुलडुल शुक्ला, विकास शुक्ला, शशिकांत शुक्ला, दीपक शुक्ला एवं कुंदन शुक्ला उपस्थित रहे। वहीं, संरक्षक के रूप में नंदलाल शुक्ला, ब्रजकिशोर शुक्ला, ओमप्रकाश शुक्ला, अरविंद शुक्ला, सुशील शुक्ला, हेमेन्द्र शुक्ला, राजेश शुक्ला सहित लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: IIT RANCHI : इंस्टिट्यूट के प्रेशर और लापरवाही के वज़ह से छात्र आदित्य का जान गया है डायरेक्टर को इस्तीफा देना होगा --देवेन्द्र नाथ महतो,छात्र नेता

ये भी पढ़ें: Ranchi : अपनी माता जी के श्राद्धकर्म में व्यस्तता के बाबजूद पैतृक गांव नेमरा में जनहित के कार्यों का निष्पादन कर रहे हैं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

किशोर अनिल

लेखक के बारे में

By किशोर अनिल

सीनियर एडिटर

राजनीति और राज्य मामलों पर दो दशक का अनुभव।

Tags
झारखण्ड Ranchi
लेटेस्ट खबरें

IIT RANCHI : इंस्टिट्यूट के प्रेशर और लापरवाही के वज़ह से छात्र आदित्य का जान गया है डायरेक्टर को इस्तीफा देना होगा --देवेन्द्र नाथ महतो,छात्र नेता

14 Oct

Ranchi : अपनी माता जी के श्राद्धकर्म में व्यस्तता के बाबजूद पैतृक गांव नेमरा में जनहित के कार्यों का निष्पादन कर रहे हैं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

14 Oct

झारखंड के रामगढ़ में सरकारी एवं निजी डॉक्टर एकजुट, बुधवार को डीसी को सौंपेंगे ज्ञापन

14 Oct

छिन्नमस्तिका भवानी मंदिर में नवरात्रि के अवसर पर विशेष पूजा- अर्चना, श्रद्धालुओं की भक्ति में उमड़ रहा है जनसैलाब

13 Oct

हेमंत सोरेन ने पांचवें दिन अपने पैतृक गांव में श्रद्धाक्रम की रस्म निभाई

13 Oct

पंचतत्व में विलीन हुए रूपी सोरेन,नेमरा में अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब

9 Oct

झारखंड की राजधानी रांची के खेलगांव में पांचवें वर्ष में ग्रामीण एवं सुदूर क्षेत्रों के सरकारी स्कूलों के खिलाड़ी दिखा रहे खेल की हुंकार

7 Oct

पब्लिक जी न्यूज़ ऐप :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए