छिन्नमस्तिका भवानी मंदिर में नवरात्रि के अवसर पर विशेष पूजा- अर्चना, श्रद्धालुओं की भक्ति में उमड़ रहा है जनसैलाब

Author किशोर अनिल | Writer अनिल मिश्रा
Updated:
छिन्नमस्तिका भवानी मंदिर में नवरात्रि के अवसर पर विशेष पूजा- अर्चना, श्रद्धालुओं की भक्ति में उमड़ रहा है जनसैलाब

Ranchi

छिन्नमस्तिका भवानी मंदिर में नवरात्रि के अवसर पर विशेष पूजा- अर्चना, श्रद्धालुओं की भक्ति में उमड़ रहा है जनसैलाब 

 

झारखंड प्रदेश के रामगढ़ जिला अंतर्गत भैरवी नदी के तट पर स्थित रजरप्पा देश की प्रसिद्ध सिद्धपीठ मां छिन्नमस्तिका भवानी मंदिर में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी शारदीय नवरात्र के मौके पर विशेष पूजा अर्चना हो रही हैl वहीं पूरे मंदिर क्षेत्र को भाव रूप से सजाया समय गया है l कोलकाता से आए कारीगर फूलों और विद्युत साज से मंदिर परिसर को सजा रहे हैंl वहीं कई बड़े आचार्य भी बाहर से रजरप्पा मंदिर क्षेत्र पहुंचकर पूजा अर्चना करने लगे हैंl वही इस बार मंदिर न्यास समिति के द्वारा मंदिर क्षेत्र में भैरवी तट पर गंगा आरती का भव्य आयोजन किया गया है l भैरवी नदी तट पर रविवार की शाम से ही गंगा आरती आरंभ हो चुकी हैl मंदिर की भव्य सजावट और गंगा आरती लोगों का आकर्षण का केंद्र बन गया हैl बड़ी संख्या में लोग गंगा आरती देखने पहुंच रहे हैंl वही मंदिर परिसर के कुंड और अगल-बगल के कुंड में पुजारी, अचार्य पूजा अर्चना करने में लग गए हैं l नवरात्र के मौके पर मां दुर्गा की नौ दिन की पाठ करने का सिलसिला भी शुरू हो चुका हैl वही रामगढ़ जिला पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सक्रिय हो चुका हैl मंदिर क्षेत्र में होने वाली भीड़ को देखते हुए जैप, जिला पुलिस और पदाधिकारी को तैनात किया गया हैl वही रजरप्पा मंदिर न्यास समिति की ओर से भी विशेष तैयारी की गई हैl शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन मां छिन्नमस्तिका भवानी की विशेष पूजा अर्चना हुई हैl वही दिन प्रतिदिन श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ते जा रही है l

ये भी पढ़ें: IIT RANCHI : इंस्टिट्यूट के प्रेशर और लापरवाही के वज़ह से छात्र आदित्य का जान गया है डायरेक्टर को इस्तीफा देना होगा --देवेन्द्र नाथ महतो,छात्र नेता

ये भी पढ़ें: Ranchi : अपनी माता जी के श्राद्धकर्म में व्यस्तता के बाबजूद पैतृक गांव नेमरा में जनहित के कार्यों का निष्पादन कर रहे हैं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

किशोर अनिल

लेखक के बारे में

By किशोर अनिल

सीनियर एडिटर

राजनीति और राज्य मामलों पर दो दशक का अनुभव।

Tags
झारखण्ड Ranchi
लेटेस्ट खबरें

IIT RANCHI : इंस्टिट्यूट के प्रेशर और लापरवाही के वज़ह से छात्र आदित्य का जान गया है डायरेक्टर को इस्तीफा देना होगा --देवेन्द्र नाथ महतो,छात्र नेता

14 Oct

Ranchi : अपनी माता जी के श्राद्धकर्म में व्यस्तता के बाबजूद पैतृक गांव नेमरा में जनहित के कार्यों का निष्पादन कर रहे हैं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

14 Oct

झारखंड के रामगढ़ में सरकारी एवं निजी डॉक्टर एकजुट, बुधवार को डीसी को सौंपेंगे ज्ञापन

14 Oct

हेमंत सोरेन ने पांचवें दिन अपने पैतृक गांव में श्रद्धाक्रम की रस्म निभाई

13 Oct

Ranchi : पलामू के विश्रामपुर- डांडिला खुर्द में धूमधाम से निकली शारदीय नवरात्रि की कलश यात्रा

12 Oct

पंचतत्व में विलीन हुए रूपी सोरेन,नेमरा में अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब

9 Oct

झारखंड की राजधानी रांची के खेलगांव में पांचवें वर्ष में ग्रामीण एवं सुदूर क्षेत्रों के सरकारी स्कूलों के खिलाड़ी दिखा रहे खेल की हुंकार

7 Oct

पब्लिक जी न्यूज़ ऐप :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए