झारखंड की राजधानी रांची के खेलगांव में पांचवें वर्ष में ग्रामीण एवं सुदूर क्षेत्रों के सरकारी स्कूलों के खिलाड़ी दिखा रहे खेल की हुंकार

Author किशोर अनिल | Writer अनिल मिश्रा
Updated:
झारखंड की राजधानी रांची के खेलगांव में पांचवें वर्ष में ग्रामीण एवं सुदूर क्षेत्रों के सरकारी स्कूलों के खिलाड़ी दिखा रहे खेल की हुंकार

Ranchi

झारखंड की राजधानी रांची के खेलगांव में पांचवें वर्ष में ग्रामीण एवं सुदूर क्षेत्रों के सरकारी स्कूलों के खिलाड़ी दिखा रहे खेल की हुंकार 

 

अनिल मिश्र/रांची 

 

झारखंड की राजधानी रांची के खेलगांव में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय खेलो झारखंड 2026–27 के तहत खो-खो एवं कबड्डी प्रतियोगिता 6 एवं 7 अक्टूबर को खेलगांव स्थित अल्बर्ट एक्का स्टेडियम एवं हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में आयोजित की जा रही है। इसमें झारखंड प्रदेश के सभी 24 जिलों के अंडर-17 बालक एवं बालिका वर्ग के 1,152 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। दरअसल खेलो झारखंड के मंच का प्रतिफल अब कबड्डी और खो-खो के मैदान पर स्पष्ट दिखाई देने लगा है। पिछले चार वर्ष की कड़ी मेहनत के कारण पांचवें वर्ष में ग्रामीण एवं सुदूर क्षेत्रों के सरकारी विद्यालयों से आए खिलाड़ी प्रोफेशनल खिलाड़ियों जैसी तकनीक, फिटनेस, अनुशासन, रणनीति और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। यह प्रदर्शन साबित कर रहा है कि उचित मंच और अवसर मिलने पर ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाएं भी राज्य स्तर पर अपनी पहचान बना सकती हैं।आज पहले दिन के प्रथम चरण में कबड्डी बालक वर्ग में चतरा, पलामू, गिरिडीह, साहिबगंज, हजारीबाग, सरायकेला-खरसावां, पाकुड़, गुमला, देवघर, बोकारो एवं गढ़वा विजेता रहे। बालिका वर्ग में साहिबगंज, हजारीबाग, रांची, धनबाद, रामगढ़, गोड्डा, देवघर, पाकुड़, दुमका, गढ़वा, बोकारो एवं सिमडेगा ने जीत दर्ज की।

खो-खो के प्रथम चरण में बालक वर्ग से रामगढ़, धनबाद, चतरा, कोडरमा एवं हजारीबाग, जबकि बालिका वर्ग में रामगढ़, जामताड़ा, गुमला, लातेहार एवं गढ़वा विजेता रहे। समाचार लिखे जाने तक कबड्डी प्री क्वार्टर का मैच जारी है ।

ये भी पढ़ें: IIT RANCHI : इंस्टिट्यूट के प्रेशर और लापरवाही के वज़ह से छात्र आदित्य का जान गया है डायरेक्टर को इस्तीफा देना होगा --देवेन्द्र नाथ महतो,छात्र नेता

ये भी पढ़ें: Ranchi : अपनी माता जी के श्राद्धकर्म में व्यस्तता के बाबजूद पैतृक गांव नेमरा में जनहित के कार्यों का निष्पादन कर रहे हैं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

किशोर अनिल

लेखक के बारे में

By किशोर अनिल

सीनियर एडिटर

राजनीति और राज्य मामलों पर दो दशक का अनुभव।

Tags
झारखण्ड Ranchi
लेटेस्ट खबरें

IIT RANCHI : इंस्टिट्यूट के प्रेशर और लापरवाही के वज़ह से छात्र आदित्य का जान गया है डायरेक्टर को इस्तीफा देना होगा --देवेन्द्र नाथ महतो,छात्र नेता

14 Oct

Ranchi : अपनी माता जी के श्राद्धकर्म में व्यस्तता के बाबजूद पैतृक गांव नेमरा में जनहित के कार्यों का निष्पादन कर रहे हैं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

14 Oct

झारखंड के रामगढ़ में सरकारी एवं निजी डॉक्टर एकजुट, बुधवार को डीसी को सौंपेंगे ज्ञापन

14 Oct

छिन्नमस्तिका भवानी मंदिर में नवरात्रि के अवसर पर विशेष पूजा- अर्चना, श्रद्धालुओं की भक्ति में उमड़ रहा है जनसैलाब

13 Oct

हेमंत सोरेन ने पांचवें दिन अपने पैतृक गांव में श्रद्धाक्रम की रस्म निभाई

13 Oct

Ranchi : पलामू के विश्रामपुर- डांडिला खुर्द में धूमधाम से निकली शारदीय नवरात्रि की कलश यात्रा

12 Oct

पंचतत्व में विलीन हुए रूपी सोरेन,नेमरा में अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब

9 Oct

पब्लिक जी न्यूज़ ऐप :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए