Heavy Rain Alert: झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में भी बरसेंगे बादल
झारखण्ड
Heavy Rain Alert: मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दक्षिणी उत्तर प्रदेश और उससे सटे उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश के ऊपर बने निम्न दबाव क्षेत्र (लो प्रेशर) का असर मौसम पर साफ दिखाई दे रहा है. पढ़ें किन राज्यों के लिए जारी किया गया है बारिश का अलर्ट और रक्षाबंधन (28 अगस्त) के दिन किन राज्यों में होगी बारिश.
Heavy Rain Alert: मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में 27 अगस्त को कई इलाकों में बारिश का दौर जारी रह सकता है. कुछ इलाकों में बारिश तेज भी हो सकती है. वहीं, 29 और 30 अगस्त को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कुछ जगहों पर आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है. उत्तराखंड में 27 अगस्त से 1 सितंबर तक मौसम खराब रह सकता है.
झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट
झारखंड में 27 से 29 अगस्त 2026 के दौरान राज्य भर में कहीं-कहीं गरज, वज्रपात (आकाशीय बिजली) और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. इस दौरान भारी बारिश का असर अलग-अलग क्षेत्रों में रहेगा. 27 अगस्त को उत्तर-पश्चिमी (गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार) और मध्य भागों (हजारीबाग, कोडरमा) में, 28 अगस्त को उत्तर-मध्य जिलों (चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह) में जबकि 29 अगस्त को उत्तर-पूर्वी (दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह), मध्य (धनबाद) और दक्षिण-पूर्वी भागों (पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां) में कहीं-कहीं भारी बारिश होने का अनुमान है.

बिहार का कैसा रहेगा मौसम?
बिहार में 27 अगस्त 2026 को राज्य के पश्चिमी सीमावर्ती जिलों (जैसे पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, अरवल, रोहतास, भभुआ और औरंगाबाद) में अनेक स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. वहीं मध्य व उत्तरी जिलों (जैसे सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, पटना, नालंदा, गया, जहानाबाद, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, बेगूसराय और शेखपुरा) में कुछ स्थानों पर जबकि पूर्वी व दक्षिण-पूर्वी जिलों (जैसे सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, जमुई, बांका, नवादा और भागलपुर) में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान है.

मौसम विभाग का पूरा प्रेस रिलीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
छत्तीसगढ़ का मौसम कैसा रहेगा?
छत्तीसगढ़ में 27-28 अगस्त को बारिश का दौर जारी रहेगा. प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इस दौरान कुछ स्थानों पर तेज बारिश भी हो सकती है. खासकर 27 अगस्त को कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ वज्रपात का खतरा रहेगा. 28 अगस्त को भी एक-दो जगहों पर तेज बारिशऔर बिजली चमकने की संभावना है.
ये भी पढ़ें: Chhattisgarh Weather : रक्षाबंधन पर भी नहीं थमेगी बारिश, 31 अगस्त तक जारी रहेगा बरसात का दौर
राजस्थान का कैसा रहेगा मौसम?
मौसम केंद्र के अनुसार, पूर्वी राजस्थान में 27 अगस्त से 2 सितंबर के बीच बारिश का दौर कमजोर पड़ने की संभावना है. हालांकि, कोटा संभाग के कुछ इलाकों में 27 और 28 अगस्त को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के अधिकतर भागों में आगामी सप्ताह भर कमजोर मानसून परिस्थितियां जारी रहने की संभावना है.
दिल्ली का कैसा रहेगा मौसम ?
दिल्ली में 27 से 29 अगस्त 2026 के दौरान न्यूनतम तापमान 25 से 27°C के बीच बना रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 33°C से बढ़कर 37°C तक पहुंचने का अनुमान है. 27 अगस्त को आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और सुबह से दोपहर पूर्व के दौरान कई स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है. इसके बाद 28 और 29 अगस्त को बारिश की संभावना नहीं है.
पूर्वोत्तर भारत का मौसम
27 अगस्त से 1 सितंबर के बीच अरुणाचल प्रदेश में कई जगहों पर लगातार बारिश होने की संभावना है. वहीं, 28 अगस्त से 1 सितंबर तक असम और मेघालय में जबकि 27 अगस्त से 1 सितंबर के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी बारिश हो सकती है.
पब्लिक जी न्यूज़ Digital Top Story
लेखक के बारे में
By मनोज तिवारी
स्पोर्ट्स एडिटर
क्रिकेट और खेल समाचार।

IIT RANCHI : इंस्टिट्यूट के प्रेशर और लापरवाही के वज़ह से छात्र आदित्य का जान गया है डायरेक्टर को इस्तीफा देना होगा --देवेन्द्र नाथ महतो,छात्र नेता
14 Oct
Ranchi : अपनी माता जी के श्राद्धकर्म में व्यस्तता के बाबजूद पैतृक गांव नेमरा में जनहित के कार्यों का निष्पादन कर रहे हैं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन
14 Oct
झारखंड के रामगढ़ में सरकारी एवं निजी डॉक्टर एकजुट, बुधवार को डीसी को सौंपेंगे ज्ञापन
14 Oct
छिन्नमस्तिका भवानी मंदिर में नवरात्रि के अवसर पर विशेष पूजा- अर्चना, श्रद्धालुओं की भक्ति में उमड़ रहा है जनसैलाब
13 Oct
हेमंत सोरेन ने पांचवें दिन अपने पैतृक गांव में श्रद्धाक्रम की रस्म निभाई
13 Oct
Ranchi : पलामू के विश्रामपुर- डांडिला खुर्द में धूमधाम से निकली शारदीय नवरात्रि की कलश यात्रा
12 Oct
पंचतत्व में विलीन हुए रूपी सोरेन,नेमरा में अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब
9 Octपब्लिक जी न्यूज़ ऐप :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए